Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जो व्यक्ति काम करना चाहता है, उसे पद की आवश्यकता नहीं – उज्जवल चटर्जी

कुल्टी । आगामी साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से संगठन में बदलाव किया जा रहा है। तृणमूल की तरफ से घोषणा की गई कि पश्चिम बर्दवान जिले में एक बार फिर नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ही पार्टी की कमान संभालेंगे उन्हीं को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन चेयरमैन के पद के लिए बदलाव किया गया है और कुल्टी के पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी के जगह पर जामुरिया के विधायक हरे राम सिंह को यह पद दिया गया है। इस संदर्भ में उज्जवल चटर्जी से पूछे जाने पर उन्हेंने कहा कि वह पार्टी के एक निष्ठ कर्मी है और पार्टी जब जो जिम्मेदारी देगी उसे वह पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और प्रदेश टीएमसी अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के मार्गदर्शन में टीएमसी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के हर निर्देश को वह मान्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक की निजी संपत्ति नहीं है यहां पर सबको हर प्रकार की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहना पड़ता है। उन्हें बहुत खुशी है कि पार्टी की तरफ से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कुल्टी में टीएमसी के संगठन को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अब उनको प्रदेश तृणमूल का उपाध्यक्ष बनाया गया है तो क्या ऐसे में उनके काम का दायरा और बढ़ेगा तो उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति काम करना चाहता है, उसे पद की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर वह चुनाव हार चुके हैं। लेकिन आज भी उनके पास लोग आते हैं क्योंकि उनको यह भरोसा है की उज्जवल चटर्जी उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। इसलिए जो व्यक्ति काम करता है उसके लिए पद कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि वह टीएमसी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता है और टीएमसी को इस क्षेत्र में मजबूत बनाना है। उनकी पहली प्राथमिकता है।  

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *