Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के 33 वीं वाटर कूलर मशीन का हुआ उद्घाटन

आसनसोल । मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा 33वीं वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन आसनसोल डामरा स्थित शीतला माता मंदिर परिसर के पास किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एडिशनल कमिश्नर सीजीएसटी जोनल कोलकाता शशांक द्विवेदी, आसनसोल इस्कॉन के प्रमुख दयाचंद निताई दास जी महाराज, पार्षद तरुण चटराज आदि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों को मंच का खाद्या‌ पहनाकर उनका सम्मान किया गया। आचार्य श्याम सुंदर जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मशीन की विधिवत पूजा कराई गई। उसके पश्चात अतिथियों ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया। अपने वक्तव्य में अमरनाथ चटर्जी ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा सचमुच एक सामाजिक संस्था के रूप में काफी बेहतरीन कार्य कर रही है, मंच विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ-साथ समाज को जोड़ने का भी कार्य कर रही है, जो काफी प्रशंसनीय है। विभिन्न इलाकों में जाकर नि:शुल्क पानी की सेवा देना यह बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इसके लिए उन्होंने मंच के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं शशांक द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज माता शीतला के मंदिर प्रांगण में जिस प्रकार वैदिक मंत्रों चारण के साथ मशीन का अनावरण किया गया। प्रभु से कामनाएं किया जल मनुष्य के अंदर जाकर उनके सारे रोग दोष पाप को मिटाए एवं एक ऊर्जा प्रदान करें। इसके साथ ही साथ अमृतधारा लगाने के लिए उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की प्रशंसा की। वहीं इस्कॉन मंदिर आसनसोल के दयाचंद्र निताई दास महाराज जी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया गया कार्य नहीं है, बल्कि एक दूसरे मनुष्य को जोड़ता है। इस प्रकार से गांव अंचल में पहुंचकर सेवा देना यह उनकी नि:स्वार्थ भाव को प्रदर्शित करता है। सभी अतिथियों ने मशीन के दानदाता विष्णु प्रसाद सातोंरिया एवं उनके पुत्र विशाल सातोंरिया एवं विवेक सातोंरियाआदि को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। वहीं मंच परिवार की ओर से आनंद पारीक ने बताया कि वर्ष 2025 में मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा ने 4 एवं अभी तक पूरे शिल्पांचल में 33 वाटर कूलर मशीन लगा चुकी है जो कि आम लोगों की सेवा में समर्पित है ।संस्था की ओर से राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वाटर कूलर मशीन लगाना एवं मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से आम लोगों तक ठंडा जल पहुंचाना आगे भी जारी रहेगा इसके लिए उन्होंने मंच सदस्यों के साथ-साथ अपने पूरे मारवाड़ी समाज का भी आभार व्यक्त किया जिनकी प्रेरणा स्रोत से वह निरंतर इस मार्ग पर अग्रेषित है। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद केडिया,व्यवसायी विमल अग्रवाल समाजसेवी शंकर लाल शर्मा मनोज वैश्य आनंद केरवाल मुकेश अग्रवाल प्रकाश दीवान वार्ड नंबर 44 के अध्यक्ष मुकेश शर्मा सुजीत गुप्ता रवि चटर्जी परिमल विश्वास के साथ-साथ युवा मंच के अध्यक्ष सत्यजीत बागड़ी निवर्तमान अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल विनय मेंहरिया अनमोल अग्रवाल नितिन मेमानी प्रांत के अमृत धारा प्रकल्प संयोजक अंकित अग्रवाल शाखा के अमृत धारा संयोजक अभिषेक केडिया एवं आनंद पारीक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।  

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *