हटन रोड को जाम मुक्त करने के लिए किया गया निरीक्षण, गुरुवार से होगी कार्रवाई
आसनसोल । आसनसोल के जीटी रोड और एस बी गोराई रोड के लिंक रोड हटन रोड अवैध कब्जा और जाम के कारण परेशानी का कारण बनता जा रहा है। प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस रास्ते से स्कूल, जिला अस्पताल, निजी अस्पताल जाने का मार्ग है। हटन रोड के रंजन केबिन, मस्जिद के पास हल्की बारिश होने पर जलजमाव होता है। इसे लेकर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी हटन रोड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि नगर निगम की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि इस रास्ते के दोनों तरफ जो अवैध अतिक्रमण हुए हैं, उनको हटाया जाएगा। उन्होंने कहा की एक निकासी नाली का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बारिश के मौसम में इस इलाके में जल जमाव की स्थिति पैदा न हो। लेकिन अवैध अतिक्रमण की वजह से निकासी नाली का निर्माण भी संभव नहीं हो पा रहा है।
इन्हीं सब मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि मंगलवार मेयर विधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक, वशिमुल हक, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी सब उपस्थित रहेंगे और अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अनुरोध किया जाएगा कि वह गुरुवार तक अपनी दुकान हटा ले। उन्होंने कहा कि यहां पर जो दुकानदार अपना व्यवसाय कर रहे हैं उनके लिए भी नगर निगम की तरफ से वैकल्पिक इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोटो के लिए चर्च के पास एक टोटो स्टैंड बनाया जाएगा। ताकि टोटो हाटन रोड मोड़ पर खड़े न हो।
