आसनसोल । आसनसोल शहर में अतिक्रमण के कारण सड़कों पर चलने में काफी परेशानी हो रही है। लोग बाजार जाने से कतरा रहे है। यही परिस्थिति रही तो आने वाले समय में व्यवसाइयों को यहां से पलायन करना होगा। उक्त बातें आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने कही। उन्होंने इसके लिए बीते अप्रैल महीना में को मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में लिखा था कि चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है कि आसनसोल शहर अतिक्रमण से भर गया है। लेकिन नगर निगम बेफिक्र है। जन-गण सड़को पर अच्छी तरह से चल नहीं पा रहें हैं। लोग बाजार जाने से कतराने लगे हैं। व्यवसायियों का हाल बद से बतर होते जा रही है। उन्होंने लिखा था कि बाजार के दुकानदारों को कुछ दिनों के बाद पलायन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अगर सड़कों पर अतिक्रमण एवं फुटपाथ को जल्द से जल्द निगम सुव्यवस्थित नहीं की गई आने वाला भविष्य ठीक नहीं होगा। सोमवार को हटन रोड का दौरा करना एवं बोर्ड बैठक में ली गई निर्णय को वे स्वागत करते है। अवैध अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने निगम को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया।