आसनसोल । आसनसोल के राहा लेन मेडिसिन होलसेल मार्केट में जाम की समस्या और इधर उधर गंदगी फैले रहने से परेशान स्थानीय महिलाओं ने बुधवार जागरूकता अभियान चलायी। महिलाओं की एक टीम राहा लेन के होलसेल मार्केट के दुकानदारों से अपील की कि आपलोग इस अभियान में सहयोग करे। जाम और गंदगी से उनलोगों को काफी परेशानी हो रही है।इस संबंध में स्थानीय महिला रूमा मुखोपाध्याय ने कहा कि उनलोगों की ओर से एक कोशिश की जा रही है कि इलाका स्वच्छ रहे। इलाके में इधर उधर गंदगी न फेंके। सफाई अभियान में महिलाएं आसनसोल नगर निगम के साथ हाथ मिलकर सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ उनलोगों के अच्छा संपर्क हैं। बहुत दुकानदार अभियान में सहयोग कर रहे है। वहीं जो सहयोग नहीं कर रहे है। उनलोगों को भी सहयोग करने के लिए कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा सड़क के दोनों तरफ मोटरसाइकिल से भर जाता है। इसके लिए मेयर से अनुरोध किया जाएगा कि पार्किंग की व्यवस्था की जाए या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि स्थानीय लोग जाम से मुक्ति पाए। साफ सफाई के लिए दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। नाली और इधर उधर टॉयलेट करने वालों को एवं सड़क पर कुड़ा फेंकने वालों को जागरूक किया जा रहा है। टॉयलेट कहा है, उसे वे लोग लोगों को दिखा देंगे। डस्टबिन के लिए मेयर से मांग की जाएगी।