पांडवेश्वर। पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंकोला दुर्गा मंदिर प्रांगण में भाजपा के द्वारा रैली कर सभा किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि एक मई मजदूर दिवस के दिन यह कार्यक्रम होना था। हम लोगों ने पुलिस और प्रशासन से अनुमति मांगी थी। पुलिस और प्रशासन ने बहाना कर हम लोगों को परमिशन नहीं दिया। इसके बाद हम लोगों ने हाई कोर्ट में सभा करने की अनुमति को लेकर गुहार लगाई उसके बाद हाईकोर्ट ने शनिवार 500 लोगों को लेकर रैली एवं सभा करने की अनुमति दी। उसके बाद सभा किया गया। वहीं विधायक ने सभा न करने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया। उसके बाद भी आज हम लोग भाजपा के झंडा तले सभा करने में सफल हुए। सभा के दौरान इन्होंने और कहा कि स्थानीय विधायक मीडिया में आने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। आज सभा के कुछ दूरी पर लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन यह पानी का पैसा कोयला चोर लोहा चोर एवं मजदूरों का शोषण का पैसा से लाया गया था। इसलिए हमारे समर्थकों ने पानी नहीं पिया अगर यह पानी विधायक अपने तनख्वाह के पैसे से लेट तो पानी जरूर हमारे समर्थक पीते।