बर्नपुर(भरत पासवान) । सामाजिक संस्था दामोदर वी केयर ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की ओर से रविवार को दामोदर रेलवे क्रॉसिंग समीप स्थित एक मैरेज हॉल में विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कैरियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों में स्थानीय पार्षद अनूप माझी, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ बीरू रजक, एसबीआई रांगा पाड़ा ब्रांच मैनेजर अरनब मंडल, इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर राकेश कुमार उपस्थित थे। वहीं सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही कैरियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले 22 छात्र- छात्राओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, पाठ्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही दो विद्यार्थियों को तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। संस्था के सचिव मिलन कर्मकार ने बताया कि संस्था द्वारा पांचवे वर्ष विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं सम्मानित होने वाले एक छात्र ने संस्था के इस पहल की काफी सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव मिलन कर्मकार, उज्जवल कर आदि की सक्रिय भूमिका रही।