Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बेटी की शादी के लिए जुटाए जेवर और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

दुर्गापुर । दुर्गापुर के विद्यासागर पल्ली इलाके में बुधवार की रात एक घर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विद्यासागर पल्ली निवासी मधुमिता पाल अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से रखी गहनों को चोरों ने बेरहमी लेकर फरार हो गया। सनद रहे मधुमिता पाल घर में अकेली रहती है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, रोज की तरह बुधवार सुबह काम पर गई थी। लेकिन जब रात को 9 बजे घर लौटी तो दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का नजारा देखकर उनके पैर तले जमीन खिसक गई। अलमारी टूटी हुई थी, सामान बिखरा पड़ा था और गहनों व नकदी का कही नामोनिशान नहीं था। लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने, नकद और कीमती सामान चोरी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *