Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विभिन्न मांगों के समर्थन में भारत जकात माझी परगना की तरफ से बीएलआरओ को सौंपा गया ज्ञापन

आसनसोल । विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार भारत जकात माझी परगना की तरफ से आसनसोल के बीएलआरओ को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के राज्य कमेटी के सदस्य मनोज सुसरिया ने बताया कि भारत जकात माझे परगना के आसनसोल दक्षिण ब्लॉक के तरफ से आसनसोल के बीएलआरओ को एक विज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले जनवरी महीने में भी कुछ मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया था। कुछ और मांगे उसमें जोड़ी गई हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को सरकार द्वारा पट्टा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आदिवासी पश्चिम बंगाल में लंबे समय से रह रहे हैं। खासकर इस जिले में विभिन्न इलाकों में आदिवासी समाज के लोग लंबे समय से रहते आ रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि ऐसे आदिवासी लोगों को पट्टा देना होगा। उसके साथ ही उन्होंने आदिवासियों के पवित्र माजी थान जाहेर थान के रखरखाव और कुछ जगहों पर इनके निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि और भी कुछ मांगे बीएलआरओ के सामने रखे गए। उन्होंने मांगों को सुना और कहा कि इन सभी मांगों पर सहानुभूति के साथ विचार किया जाएगा।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *