Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस पर धादका पॉलिटेक्निक कॉलेज “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण

आसनसोल । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित धादका पॉलिटेक्निक कॉलेज भाजपा की ओर से “एक पेड़ मां के नाम” एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री देबतनु भट्टाचार्य, आसनसोल उत्तर विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक अभिराज शर्मा, पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, भाजपा राज्य नेता कृष्णनेन्दु मुखर्जी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देबतनु भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारी माताओं और धरती माता के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है। हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक पौधा लगाकर अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाना चाहिए। वहीं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह अभियान सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। कृष्णेन्दु मुखर्जी और श्री अभिराज शर्मा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करें और पौधों की देखभाल का संकल्प लें।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *