प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस संग्रहण को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे शिविर
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस संग्रहण को बढ़ावा देने के लिए बीते दिनों एक विशेष आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे विभिन्न चेंबर कार्यालयों के साथ ही बोरो कार्यालयों में भी कैंप लगाए जाएंगे। । इस दौरान 2024-25 और 2025-26 के होल्डिंग टैक्स क्स पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं ट्रेड लाइसेंस 15 साल के लिए दिया जायेगा।
आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने अपील किया कि सभी इस कैंप में व्यवसायी आये और इसका लाभ उठायें।
शिविर की तारीख और स्थान:
9-11 जुलाई 2025: रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफिस, रानीगंज
15-16 जुलाई 2025: जामुरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफिस, अप्पन बिल्डिंग (ओप्प. एसबीआई बैंक), जमुरिया
10-11 जुलाई 2025: आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन, मुर्गासोल, जीटी रोड, आसनसोल
8-10 जुलाई 2025: नियामतपुर मर्चेंट्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, नियामतपुर
10-11 जुलाई 2025: बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफिस, बराकर
15-16 जुलाई 2025: बराकर (बेगुनिया) चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑफिस, बराकर
7-8 जुलाई 2025: नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स, सूर्य मंदिर,
यह आदेश आसनसोल नगर निगम के मेयर द्वारा जारी किया गया है और इसे आयुक्त, अध्यक्ष, डिप्टी मेयर, सचिव, एमएमआईसी, बरो चेयरमैन/प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस संग्रहण को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे शिविर
