आसनसोल । आसनसोल बुधा स्थित दयानंद विद्यालय में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा धर्मेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई, जिन्होंने परीक्षार्थियों की तकनीकी योग्यता का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान एवं सहायक शिक्षक प्रभारी रवि कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। इस आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ाया कोरियन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव जनरल सुनील ठाकुर एवं स्मार्ट मार्शल आर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी की चीफ़ कोच मधुमिता कोरा ने।येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र (18 विद्यार्थी):
राजवीर पासवान, अभय गुप्ता, अंगद कुमार राउत, हर्ष कुमार, अविनंदन विश्वकर्मा, अमरजीत पोद्दार, अमन कुमार महतो, प्रिंस सिंह, अंश लाल, संजय कुमार सिंह, प्रियांशु प्रसाद, क्रियांश चौबे, बिबेक बाउरी, करण बर्नवाल, आर्यन बर्नवाल, लक्ष्मी कुमारी शॉ, रोहन हारी, कार्तिक प्रसाद।
ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वाले छात्र (4 विद्यार्थी): रिया कुमारी ओहरी, अमृता कर्मकार, मनीषा दास, भूमि नोमियाग्रीन वन बेल्ट:अविनव मिश्रा
रेड बेल्ट: आर्यन ठाकुर
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्म-विश्वास और अनुशासन को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।