आसनसोल । जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से गुरुवार को गुरु पूर्णिमा की पूजा 6 पंडितों द्वारा सम्पन्न की गई। पूजा समाप्ति के बाद महाबीर जी और शिवजी की पूजा कर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ शुरू की गई। पहला दिन महिला और पुरुष द्वारा कुल मिलकर लगभग 1 हजार पाठ की गई।
इस संदर्भ में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि यह पाठ 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर 5 अगस्त को समाप्त होगी। रोजाना प्रसाद में हनुमान जी को बुंदिया चढ़ेगा और वही प्रसाद भक्तजनों में बांटी जाएगी। जो भक्त प्रसाद चढ़ाने के इच्छुक हैं, उनके लिए 5 केजी बुंदिया का 700 रुपया और सवा मनी बुंदिया का मूल्य 7100 रुपया है। सभी भक्तों से अनुरोध है कि रोजाना पाठ करने मंदिर में अवश्य आए और इस आयोजन में यथाशक्ति सहयोग करें। समिति का नया क्यूआर कोर्ड में भी ऑनलाइन के जरिए सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार संध्या 7 बजे शिव जी की विशेष आरती होगी। अतः सभी भक्तजनों से आग्रह है कि इस आरती में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। इसमें शिवजी की भस्म के द्वारा आरती होगी। मौके पर निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित, विद्यार्थी झा, श्याम सुंदर झा, अश्वनी मिश्रा, विशाल पंडित, सोनू अग्रवाल, बजरंग शर्मा, प्रेम चंद केशरी, रामेश्वर गुप्ता, मुंशी शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।