आसनसोल । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का वार्षिक फ़ॉस्बेकी उत्कृष्टता पुरस्कार, 2025 का आयोजन आसनसोल क्लब लिमिटेड के कॉन्क्लेव हॉल में 12 जुलाई को होगी। मौके पर बंग रत्न पुरस्कार बंधन समूह के चेयरमैन चंद्र शेखर घोष को और दक्षिण बंग रत्न पुरस्कार राहुल फाउंडेशन के चेयरमैन रथिन मजूमदार को दी जाएगी। समारोह की शोभा बढ़ाएंगे मुख्य अतिथि राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता। मौके पर संगठन के अध्यक्ष सचिन्द्र नाथ राय, चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, महासचिव संदीप झुनझुनवाला, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सराफ, अवॉर्ड कमेटी के चेयरमैन स्वप्न कुमार चौधरी, संगठनात्मक सचिव प्रदीप बाजोरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।