Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दूसरे स्थापना दिवस पर स्वस्थ्य जांच शिविर के साथ साथ स्कूली बच्चों में बांटे गए पठन पाठन सामग्री

पांडवेश्वर । हरिपुर कोलियरी फुटबॉल मैदान स्थित भारतीय मानवाधिकार संगठन का दुसरा स्थापना दिवस केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और 120 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को को पठन पाठन सामग्री दी गई। भारतीय मानवाधिकार के संस्थापक/अध्यक्ष सोना सिंह, राज्य उपाध्यक्ष बापी मोदी, अध्यक्ष झंटू घोष, राज्य सचिव नसीम अंसारी, राज्य कमेटी के मुख्य सलाहकार गुरदीप सिंह, राज्य अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) संगीता लाला, मनिंदर सिंह, बिजय बनिक, रिया मंडल, रेखा सिल, राजा सिंह, रिजवान अंसारी, महेंद्र राजभर, सैम्स आलम, रिंकी मंडल, श्रुति सेन, मनोज गोसाई, लता पासवान आदि सामिल रहे। इसके अलावे अतिथि के रूप में बहुला कोलियरी ग्रुप ऑफ मांईस के एजेंट राजीव सिन्हा, सुखबीर सिंह, जसविंदर घुमन, जसबीर सिंह, तरसेम सिंह, दयामय पात्रा, कलबीर सिंह अतिथि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य जांच शिविर में हरिपुर सीबी क्योर अस्पताल की चार चिकित्सक सहीत पुरी टीम के सदस्य शामिल रहे। सोना सिंह ने कहा उनकी संस्था भारतीय मानवाधिकार संगठन के स्थापना का यह दुसरा वर्ष है। उनकी संस्था एक सालों में कई सामाजिक कार्य किया है। आगे भी यह सामाजिक कार्य जारी रहेगा।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *