चिरकुंडा कांवड़िया संघ की टोली बाबा धाम के लिए रवाना
चिरकुंडा। “सावन का महीना बड़ा पावन महान है” सुल्तानगंज से देवघर बाबा धाम के लिए चिरकुंडा कांवड़िया संघ की टोली हुई रवाना। चिरकुंडा कांवड़िया संघ का इस वर्ष 45वाँ वार्षिक कांवड़ियों का जत्था शनिवार की तड़के सुबह चिरकुंडा से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुई। चिरकुंडा कांवड़िया संघ के सदस्य दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 45 वर्षों से कांवड़ियों की टोली बिहार के सुल्तानगंज से बहने वाली उत्तरवाहिनी मां गंगा का पवित्र गंगाजल ले कर झारखंड स्थित देवघर बाबा वैद्यनाथ धाम में बाबा को जलार्पण करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान संस्था कांवड़िया संघ के द्वारा कांवड़िया पथ पर चलने वाले डाक बम एवं कांवड़ियों की सेवा भी करती है। इस वर्ष भी 51 कांवड़ियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करने को रवाना हुआ है। कांवड़िया संघ के विनोद अग्रवाल,निरंजन अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल, घनश्याम बंसल, डॉ नारायण, डॉ सुमित शंघाई, वीरेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, प्रशांत बंसल, अशीष बंसल, विशाल शर्मा, जयकिशन अग्रवाल, अमित सराफ, अंकित अग्रवाल, रोशन शर्मा श्रद्धालु उपस्थित थे।

















