Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिर में उमड़ी भीड़:सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की कतार, गंगाजल और दूध से किया जलाभिषेक

आसनसोल ।  सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष भक्तों ने शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालु दूर-दराज से गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म, अक्षत और पुष्प लेकर आए। उन्होंने पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। श्रावण माह में हर सोमवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। शिवभक्त विशेष रूप से व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिल्पांचल शिवभक्ति में डूब गया। सुबह से बोल बम के नारों से गूंज उठा। आसनसोल जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर, ऊषाग्राम दुर्गा मंदिर, बुधा शिव मंदिर, आसनसोल ग्राम शिव मंदिर, बाबा चंद्रचूड़ मंदिर, बर्नपुर के शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से मनोकामना मांगी। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें और मंदिर समिति की बेहतरीन व्यवस्था ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं बोरो 3 के चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने अपने वार्ड स्थित तापसी बाबा मंदिर में सावन माह के पहली सोमवारी को शिव लिंग पर जलाभिषेक कर सभी के लिए सर्वमंगल की कामना किया। उन्होंने कहा कि तापसी बाबा मंदिर वर्षों पुरानी मंदिर है। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्था की गई थी। ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *