Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल नगर निगम का सप्ताह व्यापी अरण्य सप्ताह का हुआ उदघाटन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के तरफ से सोमवार से सप्ताह व्यापी अरण्य सप्ताह मनाया जाएगा। सोमवार आसनसोल नगर निगम में इसके आधिकारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, मानस दास आदि उपस्थित थे। मौके पर नगर निगम के तरफ से सभी को एक-एक पौधा दिया गया। ताकि वह इसे लगा सके और पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान दे सके। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम लोगों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयास करता रहता है। लेकिन इसके अलावा आसनसोल नगर निगम इस तरह के कार्यक्रम भी करता रहता है, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जा सके। इसी वजह से आसनसोल नगर निगम की तरफ से महापुरुषों के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किए जाते हैं। इस तरह के अरण्य सप्ताह का आयोजन किया जाता है, जिससे कि समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अच्छा संदेश जाए। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक सुंदर धरती छोड़कर जा सकते हैं। इसके लिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर योगदान देना होगा।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *