Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तरफ से लगाया गया दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स का शिविर

आसनसोल । आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तरफ से सोमवार आसनसोल नगर निगम के सहयोग से एनएस रोड स्थित काला चांद हाउस में ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स का शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार और मंगलवार 2 दिन इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा दी जा रही है। शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। सोमवार सुबह से ही शिविर में व्यापारियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई और आसनसोल नगर निगम के अधिकारी और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। चेंबर के पदाधिकारीयों ने व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण और प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने में मदद की। इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स  एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सचिव विनोद गुप्ता, सलाहकार सचिन राय, मनोज साहा, सतपाल सिंह कीर, श्रवण अग्रवाल, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा सहित चेंबर के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा निगम क्षेत्र में व्यापार का बढ़ावा देने का प्रयास करता रहता है। इस वजह से इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। आसनसोल चेंबर ऑफ
कमर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से नगर निगम के सहयोग से यह शिविर लगाया गया है, उन्होंने कहा कि इस शिविर में जो भी अपना बकाया टैक्स जमा करेगा उसे अच्छी सुविधा दी जाएगी अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम का प्रयास रहता है कि निगम क्षेत्र में व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं उन्होंने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज को धन्यवाद दिया, जिन्होंने आज इस ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर के आयोजन में हाथ बटाया।

 

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *