Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अगस्त महीना में होने वाले सम्मान समारोह के लिए किया गया कर्टन रेजर का आयोजन

आसनसोल । आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास स्थित पायल मल्टी प्लाजा परिसर में सोमवार रात साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अगस्त महीना में बिजनेस अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर कर्टन रेजर आयोजित किया गया। इस मौके पर फॉसबेक्की के अध्यक्ष सचिन राय, वीके ढल, जगदीश बागड़ी, सपन चौधरी, अनिल जालान, मनिंदर कुंद्रा, निखिलेश उपाध्याय, मधु डुमरेवाल सहित दक्षिण बंगाल के उद्यमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मधु डुमरेवाल ने बताया कि अगस्त महीने में साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक बिजनेस अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए विभिन्न उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दक्षिण बंगाल के कोलकाता सहित आठ जिलों के महिला उद्यमियों सहित व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को उस पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वहां व्यापार के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उद्यमी आदि विभिन्न विभागों में विशिष्ट योगदान रखने वालों को सम्मानित किया जाएगा। आज उस सम्मान समारोह का कर्टन रेजर आयोजित किया गया। मधु डुमरेवाल साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को इस तरह के प्रयास के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयासों से निश्चित रूप से दक्षिण बंगाल में व्यापार और व्यवसाय को एक नई दिशा मिलेगी।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *