उर्दू के मशहूर शायर मरहूम तस्लीम नियाजी की एक किताब का किया गया विमोचन
आसनसोल । नगर निगम के आलोचना हाल में रविवार उर्दू के मशहूर शायर मरहूम तस्लीम नियाजी की एक किताब का विमोचन किया गया। किताब को उनकी बेटी के प्रयासों से छपवाया गया है। तस्लीम नियाजी की बेटी ने उनकी शायरी नज़्म आदि को एक किताब की शक्ल दी और आसनसोल नगर निगम के उर्दू अकादमी की तरफ से आलोचना हाल में इसका विमोचन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक ने कहा कि मरहूम तस्लीम नियाजी के किताब का विमोचन किया गया। 



उनकी बेटी ने उनकी रचनाओं को एकत्रित कर किताब की शक्ल दी थी, जिसका आज विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर तथा उर्दू अकादमी के चैयरमेन विधान उपाध्याय ने किताब का विमोचन किया। वशिमुल हक ने कहा कि उर्दू अकादमी ने यह फैसला लिया है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में जो भी उर्दू के साहित्यकार हैं, उर्दू अकादमी उनकी किताबों के विमोचन की जिम्मेदारी उठेगी। इस दौरान सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि कोलकाता यहां तक की झारखंड से भी उर्दू के जानकारी साहित्यकार और उर्दू संस्कृति से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे।



















