Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

क्रेडाई आसनसोल तथा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से निगमायुक्त को किया गया सम्मानित

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के निगमायुक्त के पद पर अदिति चौधरी ने पदभार संभाला है। सोमवार क्रेडाई आसनसोल तथा आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से अदिति चौधरी को उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिन राय, विनोद गुप्ता, निखिलेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर उपस्थित थे। उन्होंने अदिति चौधरी को गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने अदिति चौधरी के साथ काफी देर तक बातचीत की और आसनसोल नगर निगम और यह दोनों संगठन मिलकर किस तरह से नगर निगम क्षेत्र में विकास को और गति प्रदान कर सकते हैं। इस पर विचार विमर्श किया।संगठन की तरफ से नगर निगम के निगमायुक्त को आश्वासन दिया गया कि यह दोनों संगठन नगर निगम के हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी विकास के हर कार्य में दोनों संगठनों का सहयोग नगर निगम को मिलता रहेगा। वहीं अदिति चौधरी ने इन दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा की नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता है। विशेषकर उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों का सहयोग विशेष रूप से जरूरत है।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *