बुनियादी समस्याओं से वंचित रखने का आरोप अपने पत्र में युवा नेता अभिमन्यु कुमार ने सांसद से किया
चिरकुंडा । मैथन डीवीसी तथा सब स्टेशन नेहरू रोड के डीवीसी प्रबंधन की मनमानी एवं जनता के ऊपर कर रहे शोषण तथा उसके हक और अधिकार को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए अभिमन्यु कुमार, मैथन डीवीसी एवं सब स्टेशन नेहरू रोड के प्रबंधक के संयुक्त मिली भगत से चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में सब स्टेशन रहने के बाद भी उस क्षेत्र की जनता को लाईट, बिजली, पानी, सड़क चिकित्सा, बच्चों को खेलकूद का सामान, मैदान इत्यादि बुनियादी समस्याओं से वंचित रखने का आरोप अपने पत्र में युवा नेता अभिमन्यु कुमार ने धनबाद के सांसद दुलु महतो से लिखित रूप में शिकायत किया है तथा सांसद से आग्रह किया है कि डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और जनता को मिलने वाली उसकी हक और अधिकार को दिलाने का प्रयास करें, क्योंकि 50 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इन लोगों के द्वारा अंग्रेजी हुकूमत की तरह जनता के ऊपर खुलेआम शोषण किया जा रहा है। मैथन में भी आम जनता के ऊपर शोषण किया जा रहा है l जिसे भी आप संज्ञान में लेते हुए जनता की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करे। श्री कुमार ने शिकायत करते हुए डीवीसी प्रबंधन के द्वारा कई बार आम जानते के समस्याओं को लिखित एवं मौखिक रूप से देने का काम किया है। लेकिन डीवीसी प्रबंधन के द्वारा जनता के ऊपर शोषण नहीं करने की वजह और जनता की हक और अधिकार को खत्म करने का प्रयास कर रहे है ज्ञातवों हो की लगभग 50 वर्षों से चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। लेकिन 50 वर्ष बीत जाने के बाद भी वार्ड संख्या 12 में डीवीसी के द्वारा कोई भी सुविधा जनता को नहीं दिया गया जो की काफी खेद का विषय है। जिसको देखते हुए भाजपा युवा नेता अभिमन्यु कुमार ने पांच सूत्री मांग सांसद के द्वारा डीवीसी प्रबंधन को देने का काम किया है। इसके बाद वार्ड संख्या 12 की जनता में काफी खुशी की लहर व्याप्त है।


















