Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ट्रेन में हॉकरी करने वाले हॉकर का कटा पैर, आरपीएफ पर लगा आरोप

आसनसोल । आईएनटीटीयूसी के आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 के अध्यक्ष राजू अहलूवालिया ने आरपीएफ पर आरोप लगाया की आसनसोल रेलवे स्टेशन में हॉकरी करने वाले राहुल सिंह आरपीएफ जवानों के अत्याचार के कारण घायल हो गया। राजू अहलूवालिया ने कहा कि राहुल सिंह पिछले लंबे समय से ट्रेन में बिरयानी बेचने का काम करता है। लेकिन आरपीएफ द्वारा उनको ट्रेन में हॉकरी करने से रोकने के लिए दौड़ाया गया। बचने की कोशिश में जब राहुल सिंह भाग रहा था तो वह रेलवे लाइन पर गिर गया, जिससे उनका पैर कट गया। राजू अहलूवालिया ने कहा कि इससे पहले भी आरपीएफ द्वारा हॉकरों पर अत्याचार किए गए थे, लेकिन आज उसकी इंतहा हो गई और किसी तरह ट्रेन में बिरयानी बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले राहुल सिंह का पैर कट गया। उन्होंने कहा कि हॉकर ट्रेन में चोरी नहीं करते हैं, ईमानदारी से हॉकरी कर अपना परिवार चलाते है। उन्होंने आरपीएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका संबंध चोरों से है। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन लगातार चलेगा। जब तक हॉकरों पर अत्याचार बंद नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *