श्री श्याम एग्रो बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड को मिला मुंबई में सम्मान
रानीगंज । श्री श्याम एग्रो बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को शुद्ध गेंहू का आंटा निर्माण करने का दावा करती है, इस दावे पर कंपनी खरी उतरी। 25 जुलाई को मुंबई में आयोजित जेडब्ल्यू मैरियट समारोह के दौरान सबसे बड़ी बिस्कुट निर्माता कंपनी पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक समर एस. चौहान ने श्याम एग्रो कंपनी को आटे में उत्तम गुणवत्ता, आपूर्ति एवं असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस पुरस्कार के बाद श्याम एग्रो के अधिकारियों एवं कर्मियों में उत्साह का माहौल है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हम गुणवत्ता एवं आपूर्ति के मामले में आगे भी ग्राहकों के विश्वास पर ऐसे ही खरा उतारने का प्रयास करेंगे।


















