हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आसनसोल । आसनसोल के मुर्गाशाल स्थित महराणी स्थान मंदिर में उस अंचल की सैकड़ों महिलाओं ने तृतीय सोमवारी के साथ हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ नाज गाकर मनाया। महिलाओं ने हरे रंग की चूड़ियों के साथ हरे रंग का परिधान भी पहन कर आई थी।

भोले बाबा के अराधना के साथ मैया की पूजा कर अपने अपने सुहाग के लिए आशिर्वाद प्राप्त की। महारानी स्थान मंदिर कमिटी की महिलाएं इसी तरह हर पर्व का आयोजन करती रहती है, जिससे हमेशा भक्ती मय माहौल बना रहता है।


















