Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बोर्ड मीटिंग में कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर हुई चर्चा

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम में मंगलवार जुलाई महीने की बोर्ड मीटिंग हुई। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में बोर्ड मीटिंग संपन्न हुई। मीटिंग में उपमेयर वशिमुल हक, अभिजीत घटक, एमएमआईसी, बोरो चेयरमैन तथा पार्षद उपस्थित है। मीटिंग के बारे में अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण बहुत जगहों की सड़क खराब हो गई है। बरसात के बाद एवं दुर्गापूजा के पहले सड़क को ठीक कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि देखा गया है कि नगर निगम के कुछ ठेकेदार सही समय पर उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह ठेकेदार आगामी समय में नगर निगम के किसी कार्य के लिए टेंडर भी न डाल सके। वहीं पानी की आपूर्ति को लेकर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में भी नगर निगम की तरफ से पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने का प्रयास किया गया और नगर निगम के लगभग सभी हिस्सों में पानी की आपूर्ति सुचारू रहा। कुछ हिस्सों में पानी छोड़ने के समय में कुछ तब्दीली जरूर हुई है। लेकिन उसके बारे में भी नगर निगम के इंजीनियरों से बात की जा रही है। उसको भी ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएचई के पाइपलाइन और टूटने का कोई सीधा असर नगर निगम के पानी की आपूर्ति पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि कल पानी के स्वच्छ और सुचारू आपूर्ति को बनाए रखने के लिए मेयर के चेंबर में एक जरूरी बैठक की जाएगी।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *