Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मेयर को ज्ञापन देने आए कांग्रेस सेवादल के लोगों ने दरवाजे पर चिपकाया ज्ञापन की कॉपी

आसनसोल । विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा नगर निगम के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इन लोगों ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ पानी की आपूर्ति, गाडुई नदी के साफ सफाई के अलावा अन्य मांगों के समर्थन में नगर निगम गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि आज नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नल से जो पानी आ रहा है। वह इतना गंदा है कि वह पीने लायक नहीं है। उसे पीके लोग बीमार पड़ रहे हैं, इस बारे में नगर निगम का ध्यान कई बार आकर्षित किया गया है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वही गाडूई नदी के साफ सफाई ठीक से नहीं की जा रही है, जिस वजह से बारिश के मौसम में रेलपार का इलाका बार-बार पानी में डूब रहा है। इस बारे में भी नगर निगम तथा जिला प्रशासन से कई बार आवेदन किया गया है। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इसीलिए मजबूरी में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद संगठन के सदस्य नगर निगम में मेयर के चेंबर में ज्ञापन सपना के लिए गए। लेकिन आज मेयर नगर निगम नहीं आए थे। इसलिए उन्होंने मेयर के दरवाजे पर ज्ञापन चिपका दिया। कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि सोमवार मेयर को यह बता दिया गया था कि मंगलवार कांग्रेस सेवा दल की तरफ से उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। लेकिन उनके पास लोगों की परेशानियों को सुनने का समय नहीं है। इसीलिए वह कार्यालय नहीं आए। मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस सेवादल के चीफ ऑर्गेनाइजर मो. शहाबुद्दीन उर्फ राजू, सौभिक मुखर्जी, मो. शाकिर, मो.सिराजुल, मो.शाहिद, मो. सलीम, मो.सद्दाम, मो. तौफीक, मो.गुड्डू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *