आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए नियत तिथि पर भुगतान कार्यक्रम
आसनसोल । कार्मिक विभाग द्वारा 31.07.2025 को दामोदर सभाकक्ष, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में जुलाई-2025 के लिए नियत तिथि पर भुगतान (ऑन डेट पेमेन्ट) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आसनसोल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक, चेतना नंद सिंह ने कुल 34 सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों/मृतक रेल कर्मचारियों की विधवाओं को निपटान बकाया, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), निपटान विवरण और यूएमआईडी कार्ड (सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड के स्थान पर) सौंपे। इस कार्यक्रम में आसनसोल मंडल के बबल यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, आसनसोल मंडल रेलवे अस्पताल के डॉ. शुभंकर घोष/सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी/मंडल रेल अस्पताल/आसनसोल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


















