Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सेल के वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर डिप्लोमा इंजीनियर्स के कई मांगों पर पहल करने की मांग

बर्नपुर(भरत पासवान)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत युवा डिप्लोमा इंजीनियर कर्मचारियों के फ्यूचर ग्रोथ के मुद्दे को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन ऑफ इस्पात डेफ़ी (सेल के सभी यूनिट के डिप्लोमा प्रतिनिधि) सेल कॉरपोरेट कार्यालय दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) बीएस पोपली एवं मुख्य महाप्रबंधक, (मानव संसाधन) हरि मोहन झा से मिला एवं वर्तमान जूनियर इंजीनियर पद एस-9 ग्रेड से निचे लाकर सेक्शन इंजीनियर पदनाम एस-9 ग्रेड में देने कि मांग की। साथ ही वर्तमान ई-0 गैर कार्यपालक से कार्यपालक प्रोमोशन पालिसी (जूनियर मैनेजर प्रोमोशन पालिसी) में बदलाव कि मांग करते हुए डिप्लोमा इंजीनियरों को एस-6 ग्रेड से ई-0 परीक्षा की पात्रता देने पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा ई-0 परीक्षा में डिप्लोमा इंजीनियरों के उच्च योग्यता ओर अनुभव के अंकों की गिनती उनके जॉइनिंग डेट से करने तथा बी.टेक कर रहे सेल कर्मचारियों को एजुकेशन इंसेंटिव 10,000 रु से बढ़ाकर 50,000 रुपए करने पर भी जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में आईएसपी से लव कुमार मन्ना, गौतम नंदी, मीर मुशर्रफ अली, बीएसएल से संदीप कुमार, डीएसपी से नंद किशोर घोष वैराग्य, गौरव शर्मा, बीएसपी से राजेश शर्मा, तारकेश्वर, आरएसपी से तन्मय समल मौजूद थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *