Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डीएवी हाई स्कूल में मनाई गई मुंशी प्रेमचंद एवं तुलसीदास जयंती

आसनसोल । डीएवी हाई स्कूल में हिंदी साहित्य के दो महान स्तंभ मुंशी प्रेमचंद और गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय साहित्य की समृद्ध परंपरा से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात हिंदी साहित्य पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का परिचय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने प्रेरणादायक वक्तव्य दिए। अपने विचार प्रस्तुत करने वाले शिक्षक थे राम मिलन पांडेय, शत्रुघ्न रजक, अशोक कुमार, गोविंद कुमार राय, संजीत कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार ठाकुर। वक्ताओं ने मुंशी प्रेमचंद की यथार्थवादी कहानियों में सामाजिक चेतना और गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की धार्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सम्माननीय शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उपेन्द्र कुमार सिंह (शिक्षक प्रभारी), जवाहर सन्गुई (सह-शिक्षक प्रभारी), गुप्तेश्वर तिवारी (सह-शिक्षक प्रभारी), अभय कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार सिंह, महेश चंद, देवाशीष दत्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम का समापन उपेन्द्र कुमार सिंह (शिक्षक प्रभारी) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनमें साहित्य के प्रति नई रुचि और जागरूकता भी उत्पन्न करने में सफल रहा।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *