पश्चिम बर्दवान जिला स्तरीय तृतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन
बर्नपुर(भरत पासवान)। जिला स्कूल खेल एवं क्रीड़ा परिषद्, पश्चिम बर्दवान के तत्वावधान में गुरुवार को बर्नपुर बॉयज़ हाई स्कूल में तृतीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने पूर्व में उप-मंडल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की थी।
प्रतियोगिता में कुल 18 छात्र/छात्राएं विजयी घोषित किए गए, जो अब आगामी माह सिलीगुड़ी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स में पश्चिम बर्धमान जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, जिनमें प्रमुख रूप से आईएसपी के सीजीएम (एचआर), जितेन्द्र कुमार, एजीएम (एचआर-शिक्षा) ट्यूलिप लकड़ा, जिला स्कूल खेल एवं क्रीड़ा परिषद्, पश्चिम बर्धमान के सचिव कौशिक सरकार, राष्ट्रीय स्कूल गेम्स (बॉक्सिंग) के संयोजक परमजीत सिंह, आईएसपी की प्रबंधक ( शिक्षा) मीता ढल, धाल, बर्नपुर बॉयज़ हाई स्कूल के उप प्रधानाध्यापक मोहम्मद कुद्दूस खान आदि शामिल थे।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक, प्रशिक्षक और छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विजेताओं को बधाई दी।


















