जल विभाग के पवन कुमार शर्मा और माणिक बाउरी का विदाई समारोह आयोजित
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के जल विभाग के पवन कुमार शर्मा और माणिक बाउरी को उनकी सेवानिवृति के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर वशिमुल हक और मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत ने सेवानिवृत्त पवन कुमार शर्मा और मानिक को शाल ओढ़ाकर, गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मेयर बिधान उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा, “पवन कुमार शर्मा और माणिक बाउरी ने जल विभाग में अपनी निष्ठा और कर्तव्य परायणता से शहर की जनता की सेवा की है। उनकी मेहनत और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”
कार्यक्रम में बोरो चेयरमैन चैतन्य माजी, पार्षद तरुण चक्रवर्ती, कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव, अचिंत्य बारुई, शुभाशीष चटर्जी, प्रलय माजी, कुलदीप शर्मा और चंदन महतो सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सेवानिवृत्त कर्मी पवन कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “आसनसोल नगर निगम में काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मेरे लिए अविस्मरणीय है।” माणिक बाउरी ने भी नगर निगम और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
