सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के 22 वें दिन कुल 1 लाख 37 हजार 753 पाठ हुई पूरी
आसनसोल । जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू हुई सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के 22 वें दिन को कुल 1 लाख 37 हजार 753 पाठ पूरा हुआ है। जिसमें महिलाएं 97 हजार 288 एवं पुरुष 40 हजार 465 पाठ किया। इस संदर्भ में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि यह पाठ 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर 5 अगस्त को समाप्त होगी।
वहीं 6 अगस्त को हवन की जाएगी। रोजाना प्रसाद में हनुमान जी को बुंदिया चढ़ाया जा रहा है। वही प्रसाद भक्तजनों में बांटी जाती है। जो भक्त प्रसाद चढ़ाने के इच्छुक हैं, उनके लिए 5 केजी बुंदिया का 700 रुपया और सवा मनी बुंदिया का मूल्य 7100 रुपया है। सभी भक्तों से अनुरोध है कि रोजाना पाठ करने मंदिर में अवश्य आए और इस आयोजन में यथाशक्ति सहयोग करें। 
समिति का नया क्यूआर कोर्ड में भी ऑनलाइन के जरिए सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार संध्या 7 बजे शिव जी की विशेष आरती होती है। अतः सभी भक्तजनों से आग्रह है कि इस आरती में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। इसमें शिवजी की भस्म के द्वारा आरती होती है। अरुण शर्मा ने कहा कि सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में मंदिर के सभी भक्तगण, समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा। भगवान सभी के मनोकाना पूरी करे। मौके पर जगदीश शर्मा, निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित, प्रबीर धर, लखेश्वर पांडेय, दीपक भट्ट, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, राजू शर्मा, मोनू अग्रवाल, मुकेश पहचान, रामेश्वर गुप्ता, मुंशी शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, असीम सरकार, प्रकाश अग्रवाल, रौनक जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


















