Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जानवर खरीदकर ले जा रहे लोगों को मारने पीटने और रुपया छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने पत्रकार सम्मेलन कर पत्रकारों को बताया कि बीते दिनों बांकुड़ा के एक हाट से जानवर खरीदकर घर ले जा रहे कुछ लोगों को दुर्गापुर के कोक ओवेन थाना अंतर्गत गैमन ब्रिज के पास भाजपा युवा मोर्चा के नेता परिजात गांगुली, दीपक दास और उनके दर्जनों समर्थकों ने रोक लिया। इन लोगों ने उनलोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की। पुलिस ने जांच में पाया गया है कि पीड़ितों के पास जानवर खरीदने के सभी कागजात सही थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दीपक दास और अनीस भट्टाचार्य नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस परिजात गांगुली सहित अन्य आरोपियों को खोज रही है। वहीं पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से अपील किया कि अगर आपसी सद्भाव बिगाड़ने का कोई भी प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *