बाबा नगरी देवघर में कांवड़ियों की सेवा के लिए टीम हुई रवाना
आसनसोल। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के शिव लिंग पर जलाभिषेक करने की लिए एवं दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु देवघर आते हैं। वहीं कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाई जाती है। इसी क्रम में भूमि फाउंडेशन आसनसोल और एआईएचआरओ की ओर से एक विशाल भक्त मंडली मंगलवार को ऊषाग्राम से बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुई।
टीम के सदस्य देवघर में सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों को सेवा प्रदान करेंगे। वही श्रावण मेले में आने वाले शिवभक्तों को निःशुल्क सहायता दी जाएगी। सेवा शिविर में नींबू पानी, नाश्ता, भोजन, पानी, चाय, बिस्कुट, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम, सेवाएं मुफ्त में दी जायेगी। इस मौके पर भूमि फाउंडेशन की ओर से एआईएचआरओ के चेयरमैन बुम्बा मुखर्जी को सम्मानित किया गया। आसनसोल के ऊषाग्राम मोड़ पर टीम के सदस्यों के विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवी राजा चटर्जी कार्यकर्ता बिक्की कुमार, नयन गांधी सहित भूमि फाउंडेशन और एआईएचआरओ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


















