Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बिना सूचना के रात में डोजर लगाकर फुटपाथी दुकानों को तोड़े जाने से मचा हड़कंप

बर्नपुर(भरत पासवान)। हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के सुभाष पल्ली मोड़ स्थित सड़क किनारे फुटपाथी दुकानों को शुक्रवार को रात डोजर लगाकर तोड़ दिया। इस दौरान सड़क किनारे स्थित तीन अस्थाई दुकानों को तोड़कर मिट्टी में मिला दिया गया, जिसमें दो मीट एवं एक चाय की दुकान शामिल है। यह कार्रवाई किसके द्वारा की गई है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। दुकान तोड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीड़ित दुकानदार मोहम्मद नौशाद एवं सुरेश मंडल ने बताया कि कुछ स्थानीय तृणमूल कर्मियों ने बताया था कि रविवार को फुटपाथ के दुकानों को तोड़ा जाएगा लेकिन कब तोड़ा जाएगा किसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई थी। शुक्रवार की रात बिनी किसी नोटिस एवं सूचना के डोजर लगाकर दुकान को तोड़ दिया गया। वहीं स्थानीय तृणमूल कर्मियों ने बताया था कि थाना में जलजमाव के कारण दुकानों को तोड़ा जाएगा। पीड़ित दुकानदारों ने कार्रवाई में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए बताया कि हीरापुर थाना के पास सड़क किनारे के फुटपाथ के दुकानों को तोड़े जाने के बजाय रात के समय सुभाष पल्ली मोड़ स्थित बीच के तीन दुकानों को तोड़ दिया गया। जो पूरी तरह से गलत है। दुकान को तोड़े जाने की सूचना पहले मिलने पर वे दुकान में रखे सामान को बाहर निकाल लेते लेकिन इसके लिए भी कोई समय नहीं दिया गया। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल कर्मियों से पूछे जाने पर उनलोगों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। रात के समय हुई इस कार्रवाई से बर्नपुर के फुटपाथी दुकानदारों ने हड़कंप का माहौल है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *