Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आमादेर पाड़ा आमदेर समाधान शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक, आज से लगेगा शिविर

बर्नपुर(भरत पासवान)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुआरे सरकार की सफलता के बाद जनता को अपने इलाके की समस्या का समाधान स्वयं करने के प्रति शामिल कराने के उद्देश्य से आमादेर पाड़ा आमदेर समाधान शिविर लगाने की घोषणा की है। जिसमें जनता अपने इलाके में व्याप्त समस्याओं का समाधान करने के लिए सुझाव देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं आसनसोल नगर निगम के बोरो 7 अंतर्गत वार्ड नंबर 56 से इस महत्वाकांक्षी योजना के शिविर की शुरुआत होगी। इस शिविर को हर वार्ड में सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने बोरो 7 कार्यालय में पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपना सुझाव दिया। साथ ही बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा शामिल कराने के लिए पार्षदों को सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आमादेर पाड़ा आमदेर समाधान योजना को लेकर हर वार्ड में शिविर लगाने की घोषणा की है। बोरो 7 अंतर्गत वार्ड नंबर 56 से इसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। आमादेर पाड़ा आमदेर समाधान शिविर में 3 बूथ होंगे जहां उस वार्ड एवं अपने बूथ के लोग अपना वोटर कार्ड ले जाकर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। साथ ही अपने इलाके में व्याप्त समस्या का समाधान खोजकर उसे लेकर पहल करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि हर वार्ड के हर बूथ को समस्या का समाधान करने के लिए 10 लाख रुपए आवंटित किया गया है। लोग इसमें ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर इसे सफल बनाए। इसके साथ शिविर में दुआरे सरकार की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। वहीं इस बैठक में बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी के अलावा पार्षद कहकशा रियाज, गुरमीत सिंह, संध्या दास, सोना गुप्ता, कंचन मुखर्जी सहित विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *