हमारा संकल्प ने मियावाकी वृक्षारोपण तकनीक से लगाए 1200 पौधे
बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल आईएसपी के सीएसआर के पहल के तहत सामाजिक संस्था हमारा संकल्प ने एक अनूठी पहल करते हुए मियावकी वृक्षारोपण तकनीक के माध्यम से 10 नंबर गेट समीप डंपिंग एरिया को एक घना हरा उपवन में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया। यह प्रयोग ‘अमृत कृषि पद्धति’ की सहायता से किया जा रहा है, जो भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाकर पौधों की तेजी से वृद्धि को सुनिश्चित करता है। इस वृक्षारोपण अभियान में कुल 1200 पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, अमरूद, जामुन, बेर, पीपल, वटवृक्ष, शीशम, गुड़हल सहित कुल 22 प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इस अभियान का नेतृत्व और मार्गदर्शन अंजनी सिन्हा (पूर्व जीएम, सेल) एवं अजय कुमार सिंह (संस्थापक, हमारा संकल्प) द्वारा किया गया। इस परियोजना की ज़मीन की तैयारी एवं संचालन की जिम्मेदारी हमारा संकल्प के परियोजना प्रबंधक डोलन पाल और उनकी टीम ने पिछले 4.5 महीनों में अथक मेहनत से निभाई। इसे लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में आईएसपी के सीजीएम इंचार्ज (एच आर) यूपी सिंह, सीजीएम (टाउन सर्विसेज एंड सीएसआर) विजेंद्र वीर, एजीएम पवन कुमार सिंह, राकेश रोशन, सीनियर मैनेजर अभिषेक शौर्य, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट वी एस सुरीन, सहायक कमांडेंट गौरी नाथ श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
इस दौरान संस्था में अध्ययनरत बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ पेड़, पौधों एवं पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि यूपी सिंह ने फीता काटकर पौधारोपण स्थल का उद्घाटन किया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं हमारा संकल्प के सदस्यों ने पौधा लगाया। वहीं इस पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा संकल्प टीम की मुनमुन राय, मऊ दास, डोलन पाल, कृष्णा, दिपेन, रंधीर, पोरेश तथा सीआईएसएफ की टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।


















