Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आमादेर पाड़ा आमदेर समाधान के पहले शिविर में सैकड़ों लोगों की रही भागीदारी, ननि पदाधिकारियों ने लिया जायजा

बर्नपुर(भरत पासवान)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य भर में अमादेर पाडा, अमादेर समाधान अभियान की शुरुआत की गई है । शनिवार को आसनसोल नगर निगम के बोरो 7 वार्ड नंबर 56 के सांता डंगाल फ्री प्राइमरी स्कूल में अमादेर पाडा, अमादेर समाधान का पहला शिविर का लगाया गया। शिविर में वार्ड नंबर 56 के बूथ नंबर 13, 14 एवं 15 में के लोगों को सुविधा दी गई। वहीं शिविर में कामकाज का जायजा लेने के लिए आसनसोल नगर निगम के निगम आयुक्त अदिति चौधरी तथा आसनसोल महकमा शासक विश्वजीत भट्टाचार्य पहुंचे। इनके अलावा आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन के अध्यक्ष पार्षद अनुप माजी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास आदि मौजूद थी। इस शिविर में लोगों को दुआरे सरकार की भी सुविधा प्रदान की गई। तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप माझी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब लोगों को अपने इलाके का स्वयं समाधान करने के लिए आगे आने को कहा है। इसके लिए हर बूथ को 10 लाख रुपए आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से ही हर इलाके के समस्या का स्थाई समाधान किया जा सकता है। वहीं पार्षद श्रावणी विश्वास ने बताया कि वार्ड 56 का अगला शिविर 6 अगस्त को लगाया जाएगा। इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोग अपने इलाके की समस्या का समाधान करने के लिए आगे आ रहे हैं। गौरतलब है कि आमादेर पाड़ा आमदेर समाधान अभियान के तहत राज्य सरकार 8000 करोड़ रुपए का अनुदान राशि आबंटित कर रही है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *