Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद ने कोयला और खान मंत्री को लिखे पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस लिया

दुर्गापुर । ईसीएल में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ दुर्गापुर बर्दवान के सांसद कीर्ति आजाद ने कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को सीबीआई और ईडी को पत्र लिखकर जांच की मांग किया था। उक्त पत्र 23 जुलाई 2025 को लिखा गया था। सांसद ने इस पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस लिया। उन्होंने वापस पत्र में लिखा है कि दिए गए बयानों में कुछ विसंगतियाँ हैं। ये अनजाने में हुई गलतियाँ, जिन्हें वे सुधार रहे है क्योंकि, उन्हें गलत जानकारी दी गई थी। वहीं इस संदर्भ में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि तृणमूल के “क्रिकेटर-सांसद” कीर्ति आज़ाद ने अपनी पार्टी के सर्वोच्च नेता और कप्तान की कड़ी फटकार के बाद अपने पहले के पत्र को वापस लेने की जल्दबाजी की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी जी को एक नया पत्र भेजकर अपने पहले भेजे गए पत्र को वापस लेने का अनुरोध किया है! उन्होंने दावा किया है कि उन्हें “गलत जानकारी” दी गई थी। यह प्रकरण दो कठोर सत्य उजागर करता है। पहला भ्रष्टाचार को बचाने के लिए वास्तव में कौन प्रयास कर रहा है? दूसरा टीएमसी के अंदर जो भी इसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करता है, उसका क्या हश्र होगा।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *