बोरो 6 में आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान 4 तारीख से शुरू
आसनसोल । बोरो चेयरमैन डा. देवाशिष सरकार के नेतृत्व में रविवार उनके बोरो अंतर्गत विभिन्न वार्ड के पार्षदों और अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इस संदर्भ में डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि 2 तारीख से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान की शुरुआत हो चुकी है।
4 तारीख से 6 नंबर बोरो में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसी मुद्दे को लेकर यह बैठक हुई और किस तरह से इस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा सके। इसकी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि हर बुथ के लिए 10 लाख रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। यहां पर विभिन्न बुथों के अध्यक्ष उपस्थित थे। सबकी मौजूदगी में इस योजना के सफल कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।


















