दुर्गापूजा हेतु खूंटी पूजा एवं मंदिर के सौन्दर्यकरण सह नवनिर्माण हेतु संकल्प पूजा का किया गया आयोजन
आसनसोल । आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गापूजा महावीर अखाड़ा समिति , जी,टी,रोड़, आसनसोल के द्वारा दुर्गापूजा हेतु खूंटी पूजा एवं मंदिर के सौन्दर्यकरण सह नवनिर्माण हेतु संकल्प पूजा का आयोजन किया। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य पुरोहित सौरभ मिश्रा द्वारा दुर्गापूजा के प्रारंभिक खुंटी पूजा को पूरे विधि विधान से किया गया। तत्पश्चात महावीर स्थान के नए रूप से सौन्दर्यकरण एवं नवनिर्माण कार्य करने हेतु सभी ने मिलकर संकल्प लिया। मंदिर का काया-कल्प पूर्ण रूप से नए रूप में किया जा रहा है। सभी कार्य राजस्थान के मकराना मार्बल से किया जा रहा है। सभी पूजा समाप्त होने के तत्पश्चात मंदिर का नवीकरण का कार्य आरंभ किया जायेगा। यह कार्य बेंगलुरु के शिल्पकार को दिया गया है। मौके राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक एवं संस्था के अध्यक्ष सोमनाथ गोराई ने मिलकर दुर्गापूजा के खूंटी को स्थापित कर पूजा की शुरुआत की।
इस अवसर पर संस्था के सचिव अरविंद साव ने मंत्री मलय घटक का अभिनन्दन किया और बताया कि इस वर्ष संस्था 99 वां दुर्गापूजा बहुत ही सात्विक रूप से मनाईगी । अति सुन्दर साज-सज्जा किया जा रहा है। पूजा के दौरान प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जायेगा। विजयादशमी के दिन विदाई आरती के बाद बढ़े धुम धाम से गाजे-बाजे के साथ विर्सजन किया जायेगा। आगामी वर्ष दुर्गा पूजा का 100 वर्ष पूर्ण हो रहा है जिसकी तैयारी पूजा पाश्चात्य शुरू की जायेगी।
उन्होंने बताया कि रविवार संस्था के तरफ से खुंटी पूजा एवं मंदिर के नवीकरण हेतु संकल्प पूजा किया जिसमें मंदिर के सौन्दर्यकरण काम पूजा के पाश्चात्य किया जायेगा। यह कार्य सभी नगरवासियों के सहयोग से पूर्ण किया जा रहा है। समस्त नगरवासियों से अनुरोध है कि मंदिर के नवीकरण हेतु तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें। कोषाध्यक्ष विवेक वर्णवाल ने बताया कि आज के शुभ दिन के अवसर पर मंदिर दो कार्य आरंभ हुआ है। ईश्वर की असीम कृपा है कि इस कार्य को करने की हम सभी को मिली है। ईश्वर हम सभी को शक्ति दे कि जो भी जिम्मेदारी हम सभी को मिला है। उसे बहुत ही अच्छे और विधिवत तरीके से कर सके एवं समस्त नगरवासियों से अनुरोध सभी तन-मन-धन से सहयोग करें। सह-कोषाध्यक्ष अंकित खेतान ने बताया कि हमलोग मंदिर सौन्दर्यकरण हेतु बंगलुरू के शिल्पकार के काम को देखने के लिए बंगलुरू गए। वहां पर अनेक मंदिर का भ्रमण किया तत्पश्चात निर्णय लेकर शिल्पकार को नियुक्त किया गया ।
शिल्पकार शिल्प शास्त्र के अनुसार ही डिजाइन बनाये है। कार्यक्रम में संस्था के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे। आसनसोल नगर निगम के चैयरमेन अमरनाथ चटर्जी, मनोहर भाई पटेल, रविंद्र पंसारी, दीपक गुप्ता, विजय शर्मा, जगदीश बागड़ी, अनिल जालान, मुरली भगत, अरूण अग्रवाल, शोभन बासु, मुकेश तोदी, अशोक अग्रवाल, सुरेन्द्र वर्णवाल, शिव प्रसाद वर्मण, राजीव सिंह, प्रदीप वर्णवाल, भुनेश्वर भगत, प्रकाश वर्णवाल, कुमारजीत साव, अभय भगत, जयन्त गुप्ता, दीपक भगत, विवेक कुमार वर्णवाल, लाली गुप्ता, राजु वर्णवाल, विवेक खेतान, अशीष भगत, विकास जालान, श्रवण गुप्ता, अरविंद सांतोरिया, सुदीप अग्रवाल,अजय मखारिया, विकास गोयल, अशीष केडिया, विशाल जालान, अशीष मुन्ना केडिया, रितेश गुप्ता, अभय वर्णवाल, नवीन साहा, अरविंद वर्णवाल, अमित गुप्ता, मनीष गुप्ता एवं महिला समिति से कृष्णा सिंह, प्रतिभा बारूई, पुनम कनोई, अनुपूर्णा वर्णवाल, आशा साव, बबीता गुप्ता, संध्या साव, मिठी वर्णवाल, प्रीति भगत, डोली मखारिया, बिनीता मखारिया के साथ सैकड़ों संख्या में पुरूष एवं महिला सदस्य उपस्थित थे।


















