स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 7 को
आसनसोल । आसनसोल एनएस रोड स्थित नया धर्मशाला के पास पारबती अपार्टमेंट (बेसमेंट) में आगामी 7 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पार्वती अपार्टमेंट की ओर से एवं बीएसडब्ल्यूसीवीबीडी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शहर वासियों से निवेदन किया गया है कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान कर महादान का भागी बने। विशेष जानकारी के लिए 8918203096 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


















