डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
कोलकाता । विश्वविख्यात इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की 89वीं पुण्यतिथि पर मानिकतला स्थित काशी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति रक्षा समिति के अध्यक्ष काली प्रसाद दुबेला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भास्कर चौधरी (सामाजिक कार्यकर्ता), समाज के गणमान्य व्यक्ति, सुरेश गुप्ता, राज जायसवाल, शिव जायसवाल (रंगमंच कलाकार), मयूर जायसवाल, भोला प्रसाद जायसवाल, आकाश जायसवाल, कार्तिक प्रसाद, राजेश जायसवाल, गौतम जायसवाल, राजीव जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, मनोज शॉ, जितेंद्र जायसवाल, विकास जायसवाल (डब्बू) आदि शामिल थे।


















