मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई को लोगों ने की प्रशंसा
आसनसोल। आसनसोल उत्तर थाना के ट्रैफिक विभाग की ओर से बुधवार एचएलजी मोड़ पर मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर चार ऐसे मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपने मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर रखे थे। एसीपी ट्रैफिक ने कहा कि अक्सर जब किसी को पकड़ा जाता है तो वह कहता है कि उसका साइलेंसर खराब हो गया था कंपनी की तरफ से ओरिजिनल साइलेंसर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस वजह से उसने यह साइलेंसर लगाया है। उन्होंने कंपनी से भी अनुरोध किया कि साइलेंसर खराब होने की स्थिति में जल्द से जल्द ओरिजिनल साइलेंसर बदल कर दें। वही इस बारे में जब हमने कुछ लोगों से बात की तो उन लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद भृगु ठाकुर ने पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा की इससे लोगों को खासकर बीमार लोगों की को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इस कार्रवाई को पूरे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में करने की बात कही।


















