Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई जमकर झड़प 

दुर्गापुर । दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस के साथ झड़प हो गई। सनद रहे कि तीन दिनों से दुर्गापुर में परिवहन व्यवस्था बंद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महकमा शासक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देबेश चक्रवर्ती के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

शहर में मिनीबस और ऑटो के तीन दिनों से बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यालय के मुख्य गेट पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अंदर घुस गए। उन्होंने कार्यालय के भीतर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देबेश चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द बस और ऑटो सेवा बहाल नहीं की गई, तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *