Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तालाब का बांध टूटने से इलाका हुआ जलमग्न, बाढ़ से हालात

बर्नपुर(भरत पासवान)। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 56 अंतर्गत राधा नगर रोड खटाल इलाके में तालाब का बांध टूट जाने के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो गया। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण इस इलाके में स्थित हदला तालाब पानी से लबालब होने के बाद शुक्रवार को तालाब का बांध किसी कारणवश टूट गया जिससे खटाल का निचला इलाका जलमग्न हो गया। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही उनके घरों के भीतर घुटने भर तक पानी अचानक घुस गया जिसके कारण दर्जनों घरों में रखा सामान नष्ट हो गया।

Oplus_0

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास एवं पूर्व पार्षद मिलन मंडल ने स्थिति का जायजा लिया। साथ ही लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर तालाब के बांध को तोड़ा है जिसके कारण यहां बाढ़ सी स्थिति हो गई है। इलाके में पानी भरने के बाद विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। वहीं इस इलाके में हुए नुकसान को देखते हुए पार्षद की पहल पर पीड़ित परिवारों के बीच राशन वितरित किया गया। स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास ने बताया कि लगभग 50 – 60 घरों में पानी भर गया है। मेयर की पहल पर इस इलाके के पीड़ित परिवारों के बीच चावल, गेहूं एवं सुखा अनाज वितरित किया जा रहा है। आसनसोल नगर निगम पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *