कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राखी के मौके पर महिला चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मचारी की सुरक्षा की ली शपथ
आसनसोल । राखी के पवित्र त्यौहार के दिन आज कांग्रेस की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल में महिला चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मचारी की सुरक्षा का शपथ लेते हुए राखी का त्यौहार मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महिला चिकित्सकों को राखी बांधी गई और बंधवाई गई। इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल जिला अस्पताल के नर्स और अन्य महिला चिकित्सा कर्मियों को भी राखी बांधी और उनसे राखियां बंधवाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पोईतांडी और आसनसोल दक्षिण विधानसभी के कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि आज राखी का पवित्र त्यौहार है और आज ही के दिन एक साल पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करके उनकी हत्या कर दी गई थी। इसी को लेकर आज कांग्रेस की तरफ से ही अभियान चलाया गया और उन्होंने शपथ ली यह सिर्फ बंगाल नहीं पूरे देश में महिलाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा की बड़ी अफसोस की बात है कि जिस बंगाल में मुख्यमंत्री एक महिला है। वहां पर आए दिन महिलाओं के साथ इस तरह के घिनौनी हरकत की जा रही है। सिर्फ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्या नहीं उसके बाद लॉ कॉलेज में एक कानून की छात्रा से दुष्कर्म किया गया लेकिन आज तक प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्क स्ट्रीट के घटना घटी थी, उसी दिन अगर प्रशासन ने कड़ाई से इसका मुकाबला किया होता और दोषियों को कड़ी सजा मिली होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
