अधिवक्ता तारिक अंजुम के चेम्बर का हुआ उद्घाटन, दिवंगत मुनीर बेग को भी किया गया याद
आसनसोल । आसनसोल जिला अदालत के अधिवक्ता तारिक अंजुम ने शुक्रवार को आश्रम मोड़ स्थित टीएमसी कार्यालय के पास अपने चेम्बर का उद्घाटन किया। वहीं इस समारोह में आसनसोल जिला अदालत के अधिवक्ता, लॉ क्लर्क समेत कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस समारोह में आसनसोल जिला अदालत के रियल टाइगर कहे जाने वाले दिवंगत मुनीर बेग को याद करके उनके लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान अधिवक्ता तारिक अंजुम ने अपने गुरु मुनीर बेग के आशीर्वाद व प्यार को ध्यान में रखकर कहा कि जिस तरह उनके जीवन में उनके माता पिता का काफी योगदान रहा है, वैसे ही उनके गुरु मुनीर बेग ने भी उन्हें वकालत की प्रैक्टिश में काफी कुछ सिखाया है, उन्होंने कहा कि दिवंगत बेग ने अपने सभी जूनियर सहयोगियों के उज्वल भविष्य के लिए उन्हें हर संभव सहयोग किया था, इसलिए उनके योगदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर अधिवक्ता रविउल इश्लाम, समीउद्दीन खान, दिवंगत बेग के बेटे सह अधिवक्ता कैश बेग, अंजुम हुसैन सिद्दीकी, मुख्तार खान, शम्स परवेज खान, खुर्शीद आलम, नॉलेज खान, पवन जैसवाल, दुर्गेश कांत वाजपेयी, दिलसाज खान, पलाश बनर्जी, नयन घोष, फैज खान, फिरोज खान, मोजम्मिल खान, सिद्धांत सिंह, जयंत सेन, फिरदौस आलम, शकील दानिश, ताबीज सरवर, अनिमेष सिन्हा, सैफ जावेद, शारिक अख्तर, अरफात नासिर, अभय गिरि, साइमा एहसन, मंजू कुमारी, तुबा अली, शाहनाज बेगम, सबा परवीन, तारिक अंजुम के पिता अंजुम हुसैन सिद्दीकी, माता इशरत अंजुम तथा पत्नी शकीला बेगम समेत सैकड़ों वकील मुख्य रूप से उपस्थित थे।
